Connect with us

उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-निवेशकों से मिलने आज यूएई जा रहे हैं सीएम धामी, दुबई में करेंगे रोड शो; ये है पूरा शेड्यूल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वैश्विक निवेशक सम्मेलन में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना होंगे। वह मंगलवार को दुबई और बुधवार को अबू धाबी में रोड शो करेंगे। इससे पहले वह सोमवार को दुबई में रहने वाले उत्तराखंड वासियों से मुलाकात करेंगे।

सीएम धामी का ये दौरा काफी खास है। उत्तराखंड के विकास के लिए सीएम धामी निवेश के रास्ते खोल रहे हैं। इससे पहले सीएम धामी लंदन जाकर कई महत्वपूर्ण एमओयू साइन कर चुके हैं। अब दुबई में उत्तराखंड की नई पहचान बताने के लिए वह रवाना होंगे।

वैश्विक निवेशक के लिए सीएम धामी ने संभाली कमान
उत्तराखंड में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए प्रदेश सरकार देश-विदेश में लगातार रोड शो कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसकी कमान संभाले हुए हैं। वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दृष्टिगत राज्य में देश-विदेश से 44 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर करार हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री धामी के लंदन दौरे में 12500 करोड़ के करार हस्ताक्षरित हुए थे, जबकि दिल्ली में रोड शो के दौरान 19 हजार करोड़ और निवेशक सम्मेलन के कर्टेन रेजर के दौरान 7600 करोड़ के करार हुए थे।

कल दुबई में होगा सीएम का रोड शो
अब इस कड़ी में मुख्यमंत्री दुबई व अबू धाबी में रोड शो करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इन दोनों रोड शो में हास्पिटैलिटी एवं रियल एस्टेट के अलावा अस्पताल व शिक्षा के क्षेत्र में भी करार किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल आधे दाम में?, ट्रंप के ऐलान से मची हलचल

More in उत्तराखण्ड

Trending News