Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर में बाइक और कैंटर की हुई भिड़ंत, दो युवकों की हुई मौत

रामनगर से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां ढिकुली क्षेत्र में एक बाइक और कैंटर वाहन की जोरदार भिड़त हो गई। हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि दुर्घटना में शामिल एक युवक रिसोर्ट में नौकरी करता था, वहीं दूसरा भी रामनगर क्षेत्र में ही नौकरी करता था। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रविवार की रात ढिकुली क्षेत्र में बाइक सवार गुलाल सल्ट जिला अल्मोड़ा निवासी 34 वर्षीय अजय नेगी अपने साथी 24 वर्षीय खीमानंद के साथ बाइक से रामनगर आ रहा था। इसी बीच ढिकुली के पास उनकी बाइक की भिड़ंत कैंटर वाहन से हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने अजय नेगी को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरा साथी खीमानंद जो की गंभीर रूप से घायल था उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि उपचार के दौरान खीमा नंद की भी दर्दनाक मौत हो गई। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड - दूसरी महिला को हरक सिंह रावत की पत्नी बताने पर भड़कीं दीप्ति रावत, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

More in उत्तराखण्ड

Trending News