Connect with us

उत्तराखण्ड

डंपर की चपेट में आई बाइक,बहन की मौत ,भाई घायल

देहरादून -यहां के सेलाकुई थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में एक बाइक डंपर की चपेट में आ गई। इस हादसे में बहन की मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और चालक को खोज रही है।जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार की सुबह करीब 7:45 बजे की। थाना सेलाकुई पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि बाजार में एक डंपर और मोटरसाइकिल टकरा गए हैं। दो लोग बुरी तरह से घायल हैं। जिस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना स्थल पर डंपर और एक बाइक मिली। मौके पर भारती (21) पुत्री स्वर्गीय हेमराज सिंह निवासी ग्राम फतहनगर थाना शेरकोट जिला बिजनौर हाल निवासी एकता विहार सेलाकुई घायल पड़ी मिली। जिससे 108 से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतका के भाई ने नई बाइक खरीदी थी। भारती और हितेंद्र इंडस्ट्रियल एरिया की तरफ जा रहे थे। देहरादून से विकासनगर की ओर एक डंपर जा रहा था। पीछे से बाइक सवार हितेंद्र ने डंपर को बाई तरफ से ओवरटेक करने की कोशिश की गई। इस दौरान बाइक डंपर की चपेट में आ गई। इस दौरान हितेंद्र छिटकर दूर गिर गया। जबकि भारती डंपर के पहिए के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई और डंपर चालक भाग गया।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News