Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आज, आखिर क्यों बैठक में नहीं पहुंचे हरक, जानिए इस खबर में

भाजपा प्रदेश कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में टिकट को लेकर मंथन किया जाएगा और प्रत्याशियों को छांटा जाएगा। इस बैठक में उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत बैठक में पहुंचे है। लेकिन हरक सिंह रावत एक बार फिर से चर्चाओं में आए। क्योंकि इस बैठक में हरक सिंह रावत नहीं पहुंचे। जिससे एक बार फिर से सवाल उठ रहा है कि क्या हरक फिर से नाराज हो गए हैं?आपको बता दें कि टिकटों के आवंटन से ठीक पहले भाजपा संगठन की आज बड़ी बैठकें हैं। अभी कोर ग्रुप की बैठक शुरू हो गई है। वहीं दोपहर 3:00 बजे चुनाव समिति की भी महत्वपूर्ण बैठक होगी। जनपद पदाधिकारियों से फीडबैक के बाद में भाजपा जल्द प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करेगी। पैनल तैयार करके संसदीय बोर्ड को रिपोर्ट दी जाएगी।
इस बीच चर्चाओं का एक बार फिर से विषय रहे हरक सिंह रावत. जी हां संसदीय बोर्ड की बैठक में हरक सिंह नहीं पहुंचे जो की चर्चाओं का विषय बना हुआ है। खबर है कि हरक सिंह रावत फिर नाराज हो गए हैं। क्या वो लैंसडाउन विधायक के बयान से नाराज हैं या पार्टी लैंसडाउन विधायक को ही वहां से टिकट देगी इससे वो नाराज हो गए हैं? हालांकि अभी इस पर मंथन चल रहा है कि किसे कहां से टिकट मिलेगा। सवाल उठ रहा है कि क्या पार्टी ने अभी तक लैंसडाउन विधानसभा में उनकी पुत्रवधू को टिकट देने पर हामी नहीं भरी है जिससे हरक सिंह खासे नाराज हैं । क्या हरक सिंह रावत फिर बड़ा फैसला ले सकते हैं?बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में हरक नहीं पहुंचे तो बीजेपी उनको ढूंढ रही है। सभी खासा परेशान हैं कहीं हरक कोई बड़ा कदम तो नहीं उठा लेंगे?

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News