Connect with us

कुमाऊँ

भाजपा नेताओं ने किया वैक्सीन सेंटर का निरीक्षण

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट एवं भाजपा नगर हल्द्वानी (उ.) के नगर अध्यक्ष नवीन पंत ने मोतीराम बाबूराम राजकीय महाविद्यालय में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लगाई जा रही कोरोना वैक्सीन सेंटर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने वेक्सिनेशन में लगे कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों एवं वैक्सीनेशन के लिए आए लोगों से बात की और साथ ही उनके द्वारा बताए गई कुछ कमियों को संबंधित अधिकारियों के माध्यम से जल्द दूर करवाने का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के दौरान भारतीय जनता पार्टी नैनीताल के जिला महामंत्री कमलनयन जोशी,नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी,प्रदेश संयोजक आई टी भुवन जोशी एवं नगर मीडिया प्रभारी पंकज जोशी साथ में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News