Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा को नेतृत्व परिवर्तन नहीं, सोच बदलनी होगी: इंदिरा

हल्द्वानी।नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद यह स्पष्ट हो गया है।भाजपा सरकार का चार साल का कार्यकाल पूरी तरफ से विफल रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले चार साल से लगातार भाजपा के विकास विरोधी विफलताओं को समय – समय पर उजागर करती रही है। इसी विफलताओं को देखते हुए भाजपा हाई कमान ने अपनी मुहर लगा दी है। डॉ इंदिरा ने कहा प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को हटाने का पूरा मन बना चुकी है। मुख्यमंत्री बदलने से कुछ होने वाला नहीं है।भाजपा को अपनी सोच में परिवर्तन लाना होगा। उन्होंने कहा राजनीतिक अस्थिरता के कारण उत्पन्न वर्तमान प्रतिकूल परिस्थितियों में सत्ता परिवर्तन स्पष्ट दिखाई दे रहा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी पर राज्य की रक्षा की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News