Connect with us

कुमाऊँ

जनमानस की सेवा में लगे भाजपा नगर उत्तर क्षेत्र के कार्यकर्ता

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं नगर अध्यक्ष हल्द्वानी (उ.) नवीन पंत के नेतृत्व में भाजपा नगर हल्द्वानी के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सेवाओं के माध्यम से जन मानस की मदद की जा रही है। जिसमें लोगों को बेड,ऑक्सीजन, प्लाज्मा,होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों को दवाएं,खाने की सुविधा, मास्क पहनने के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।

यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि लोगों द्वारा जो भी समस्या बताई जा रही है उसे पूर्ण करने में भाजपा कार्यकर्ता लगे हैं। साथ ही जो बुजुर्ग घरों में अकेले हैं उनका हालचाल भी पूछने का कार्य भी किया जा रहा है। वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने में कार्यकर्ताओं द्वारा मदद भी की जा रही है।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News