Connect with us

राजनीति

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम की कार दुर्घटनाग्रस्त, हॉस्पिटल में भर्ती

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वह घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए निजी यूनिवर्सिटी टीएमयू के हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

बीजेपी नेता दुष्यंत कुमारशाजहांपुर से कार से दिल्ली की तरफ जा रहें थे की तभी उनकी कार मुरादाबाद बाईपास पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीं इस हादसे की खबर को लेकर मुरादाबाद के अस्पताल में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम को देखने मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल और कई बीजेपी नेता पहुंचे।

अस्पताल पहुंचने के बाद बीजेपी नेता और मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम की शाहजहांपुर से दिल्ली को जा रहे थे कि तभी अनियंत्रित होकर पलट गई थी। कार एक साइड से सड़क के दूसरी तरफ पहुंच गई गनीमत यह रही कि दरवाजा खुल जाने से दुष्यंत गौतम नीचे गिर गए थे, उनके रीढ़ की हड्डी में चोट आई है और कुल्हे में चोट और मांस पेशियों में खिचांव है डॉक्टरों ने एक हफ्ता का बेड रेस्ट बताया है। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर तुरन्त पहुंच गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  लालकुआं में पटाखों की तेज आवाज से घबराया पिकअप चालक, कार से भिड़ा; बाजार में हंगामा
Continue Reading
You may also like...

More in राजनीति

Trending News