Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा के ये दिग्गज नेता एक बार फिर उत्तराखंड आ रहे चुनावी बिगुल फूंकने

राज्य में चुनावी शंखनाद के लिए एक बार फिर से चुनावी बिगुल फूंकने भाजपा के दिग्गज आ रहे हैं। जी हां बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह, पीएम मोदी के बाद अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा उत्तराखंड आ रहे हैं। भाजपा अब कुमाऊं की जनता को लुभाने की कोशिश करेगी और वोट की अपील करेंगी।मिजी जानकारी के अनुसार 15 और 16 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन के लिए उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। जेपी नडडा का ये दो दिन का दौरा कुमाऊं रीजन में रहेगा। इस दौरान जेपी नडडा छह सांगठनिक बैठकें करेंगे और इसके साथ ही एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. बीजेपी ने अपने चुनाव अभियान को तेज कर दिया है।
भाजपा से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में देर रात तक चली पार्टी महामंत्रियों की मीटिंग में चुनावी कार्यक्रम तय किए गए हैं। 11 और 12 नवंबर को केंद्रीय चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा गढ़वाल क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। 12 नवंबर को ही बीजेपी इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी की भी मीटिंग होगी. प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में बनी इस कमेटी में सांसद अजय टम्टा, अनिल बलूनी, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत समेत आठ लोग शामिल हैं.

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News