Connect with us

कुमाऊँ

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने क्षेत्र में सेनिटाइज कराकर,कोविड बचाव सामग्री बांटी

सोमेश्वर। पूर्व मंडल अध्यक्ष बिसन रावत के नेतृत्व में आज सोमश्वर बाजार को सेनेटाइज किया गया। सेनिटाइज का संपूर्ण सामान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उत्तराखंड प्रकाश रावत द्वारा भेजा गया। उनके द्वारा अभी तक 1लाख तक का सामान क्षेत्र की जनता को समर्पित किया गया है। सोमेश्वर की जनता ने श्री प्रकाश का हृदय से धन्यवाद किया। वितरित किये गए सामान में भाप लेने के लिए वेपोरीज़र,बुखार नापने के लिए थर्मल स्कैनर, ऑक्सीजन नापने के लिए ऑक्सीमीटर,सैनटाइज़र, मास्क और बुखार की गोली बाटी गयी। आने वाले कुछ दिनों में प्रकाश रावत द्वारा हॉस्पिटल के लिए P.P किट और 100 N 95 मास्क, 200 लीटर सोडीयम क्लोराइड, सेनेटाइजरिग मशीन जल्द भेजने को कहा है।

इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष बिसन सिंह रावत , विधायक प्रति निधि भुवन जोशी ,प्रमुख प्रति निधि दीपक आर्या ,कैलाश बोरा, ललित उपाध्याय , लीला बोरा, गिरीश रावत ,चंदन भारती, सुरेश बोरा (प्रधान), सुरेश बोरा, सुरेंद्र रावत (प्रधान ),नंदन गोस्वामी, कुंदन रावत एवं समस्त कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News