Connect with us

कुमाऊँ

भाजपा महिला मोर्चा की वर्चुअल बैठक,सेनिटाइजर,वैक्सिनेशन में मदद कराने पर जोर

हल्द्वानी। सेवा ही संगठन-2 के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडुरी एवं मोर्चा प्रभारी राजू भंडारी के निर्देशानुसार नैनीताल जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सुश्री प्रतिभा जोशी ने जिला,मण्डल पदाधिकारियों व सोशल मीडिया प्रभारी की वर्चुअल बैठक ली । इस दौरान उन्होंने कहा कि मोर्चा के जिला मण्डल पदाधिकारी लगातार दिए गए दायित्व के तहत मास्क सेनिटाइजेर के वितरण और वैक्सिनेशन में सहायता करें। इसके साथ ही कम्युनिटी किचन के द्वारा जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा भोजन विवरण संख्यात्मक मण्डल वार रखा जाए ।लोगों की यथासंभव मदद की जाए।

इस बैठक में जिला महामंत्री अलका जीना , नीमा नैनवाल व मंडल अध्यक्ष रामनगर नीमा मठपाल ,रामनगर ग्रामीण से बसंती राणा ,बिन्दुखत्ता से ललिता, नैनीताल नगर से दीपिका बिनवाल,बेताल घाट से जानकी लोहिया ,भवाली से वर्षा आर्य, हल्द्वानी नगर से गीता जोशी, हल्द्वानी उत्तरी से दीप्ति चुफाल ,कालाढूंगी से ममता शाह,साथ ही उनके सोशल मीडिया प्रभारी रेखा मठपाल,हेमलता , विनीता वर्मा, रमा भट्ट ,सीमा तिवारी ,कल्पना करायत ,वंशिका, दीपा जोशी जी एवं जिला सोशलमीडिया प्रभारी श्रुति तिवारी, सह सोशल मीडिया कविता त्रिपाठी ने भाग लिया। बैठक का संचालन श्रुति तिवारी ने किया।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News