Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा की “विजय संकल्प रैली” का शानदार आगाज

बागेश्वर। भाजपा की”विजय संकल्प रैली” का आज बागेश्वर विधानसभा से शानदार आगाज हुआ। इस दौरान हज़ारों की संख्या में बीजेपी समर्थक बागेश्वर के ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक , कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ,बागेश्वर विधायक चंदन राम दास , जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट सहित प्रदेश स्तर के नेताओं को ध्यान से सुना। लोगों ने रैली में बढ़चढ कर हिस्सा लिया और अपना समर्थन दिया।

इससे पूर्व युवा मोर्चा ने नगर में विशाल बाइक रैली निकाल कर साबित कर दिया कि घर घर कमल खिलेगा पुनः भाजपा की सरकार बनेगी। अनुराग ठाकुर ने बागेश्वर में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अन्य पार्टी पदाधिकारियों के साथ कुमाऊं मंडल की ‘विजय संकल्प यात्रा’ का शुभारंभ कर विशाल जनसभा को संबोधित किया।
-दीपक मेहता

यह भी पढ़ें -  कपकोट में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News