Connect with us

उत्तराखण्ड

व्यापार मंडल करेगा किसान आन्दोलन के भारत बंद का समर्थन

हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी ने किसान आन्दोलन द्वारा आयोजित भारत बंद पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों की मांगों का हम समर्थन करते हैं। किसान देश का अन्नदाता है सरकार को उनकी मांगों पर विचार करना चाहिए।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि हमारे संगठन में बंद केवल व्यापारी हितों के लिए होता है इसलिए भारत बंद का निर्णय स्थानीय इकाइयों व जिला स्तरीय संगठन पर निर्भर करता है वे अपनी परिस्थितियों के अनुरूप निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं। किसान संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा संपर्क किया जा रहा है लेकिन किसान आन्दोलन बाहुल्य क्षेत्र में वहां की इकाइयों द्वारा अपने विवेक से जो निर्णय लिया जायेगा प्रदेश संगठन उसके साथ खड़ा रहेगा।

यह भी पढ़ें -  रैली से पहले एसएसपी कार्यालय में धरने पर बैठे कांग्रेसी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News