Connect with us

उत्तराखण्ड

चमोली में स्कूली बच्चों से भरी बोलेरो गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, 17 बच्चे थे सवार

चमोली में स्कूली बच्चों से भरी बोलेरो गाड़ी कोली गदेरे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बोलेरो वाहन में 17 बच्चे सवार थे। हादसे में छह बच्‍चे घायल हुए हैं।घायलों को उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग लाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।बताया गया कि राजकीय इंटर कॉलेज सिलपाटा के उक्‍त छात्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत तुलसी महादेव जा रहे थे। इस दौरान वाहन कोली गदेरे में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। यह दुर्घटना बड़ी-छिमटा मोटर मार्ग पर हुई है।

यह भी पढ़ें -  अनिल बलूनी का दावा: तीसरी बार रिकॉर्ड बहुमत से जीतेंगे, तभी आएगा स्वर्णिम काल’

More in उत्तराखण्ड

Trending News