Connect with us

उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

नैनीताल।यहां हाईकोर्ट ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने उनसे 20 अप्रैल तक जबाव दाखिल करने को कहा है। मदन कौशिक पर 2012 से 2017 तक के कार्यकाल में विधायक निधि से पुस्तकालय निर्माण में भारी गड़बड़ी करने का आरोप है ।इस मामले में निर्माणदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के तत्कालीन अधिशासी अभियंता को भी नोटिस जारी किया गया। हरिद्वार निवासी सचिदानन्द डबराल की ओर से दायर जनहित याचिका दायर की थी। इस याचिका पर हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में सुनवाई हुई।

याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने यह नोटिस जारी किए हैं, जिस पर मदन कौशिक को 20 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने के आदेश हाईकोर्ट ने दिये हैं। यह मामले काफी समय से चर्चाओं में है। इसमें कहा गया है कि लाइब्रेरी के नाम बड़ी रकम खर्च कर दी गई, लेकिन निर्माण नहीं कराया गया।

यह भी पढ़ें -  कपकोट में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News