Connect with us

उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग न्यूज – श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी,कई घायल

विनोद पाल

टनकपुर। चंपावत एनएच में धोन नामक स्थान के पास सड़क पर पलटी सिख श्रद्धालुओं की बस 50 से 60 यात्री थे। सवार जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार 10:04 बजे धौंन से 1 किलोमीटर चंपावत की ओर रीठासाहिब जाने वाली बस सड़क में पलट गई।

सूचना के तत्काल बाद जिला प्रशासन, पुलिस व आपदा की टीम मौके पर पंहुच गई है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में किसी की मृत्यु नहीं हुई है, बस में लगभग 50 से 60 के बीच यात्री बताए जा रहे हैं। कुछ गंभीर घायल है उन्हें तथा अन्य घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया जा रहा है।

प्रशासन द्वारा यात्रियों को जिला मुख्यालय में रेन बसेरा गौरलचौड़ में ठहराने की व्यवस्था की जा रही है। गनीमत रही बस खाई में नहीं गिरी अन्यथा कई लोगों की जान जा सकती थी जिस स्थान में बस पलटी है उस स्थान के दूसरी ओर सैकड़ों फीट गहरी खाई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  नशे के खिलाफ CM धामी की हुंकार!, उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

More in उत्तराखण्ड

Trending News