Connect with us

उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-शारदा नदी में डूबने से अज्ञात महिला व एक बालिका की मौत,शिनाख्त में जुटी पुलिस

टनकपुर। शुक्रवार को लगभग 1 से 2 बजे के बिच शारदा बैराज मार्ग पर शारदा नदी में एक साथ अज्ञात महिला व बालिका के डूबने की घटना सामने आई है जिसकी सुचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची जिसके बाद SDRF टीम व जल पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया वहीं इस दौरान एक महिला को नदी से बाहर निकाला गया जिसके बाद बालिका को भी बाहर निकाल लिया गया जिन्हे तत्काल उप जिला चिकित्सालय भिजवाया गया जहाँ डॉक्टर द्वारा महिला और बालिका को मृत घोषित करार दिया गया।

बता दें डूबने वाली महिला और बालिका की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है जिसके लिए लगातार पुलिस शिनाख्त करने में जुटी हुई है वहीं घटना स्थल से अज्ञात बालिका की चप्पल और महिला का दुपट्टा बरामद हुआ है

यह भी पढ़ें -  शुद्धिकरण प्रकरण को लेकर HC का बड़ा फैसला, याचिका निस्तारित कर पुलिस जांच में दखल से किया इनकार

More in उत्तराखण्ड

Trending News