Connect with us

उत्तराखण्ड

2 महीने बाद चली इन राज्यों के लिए बसें

हल्द्वानी। पूरे प्रदेश में बुधवार शाम को देहरादून,दिल्ली,चंडीगढ़, गुरुग्राम की सेवा शुरू हो गई,जिससे निगम के साथ-साथ यात्रियों ने राहत भरी सांस ली। दिल्ली, देहरादून के लिए तीन बसें रवाना की गई, वहीं चंडीगढ़, गुरुग्राम के लिए एक-एक बस को रवाना किया गया। हल्द्वानी बस स्टेशन से अब पहले की भाति राजस्थान, हरियाणा, जलंधर, मथुरा, आगरा, कानपुर, दिल्ली, हिसार व अन्य रूटों पर बसों का संचालन शुरू होगा।बस संचालन शुरू करने से यात्रियों व रोडवेज के लिए राहत है। पूरे उत्तराखंड में अब दूसरे राज्यों के लिए बस चलेगी। सबसे ज्यादा परेशानी पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को थी। उन्हें बार-बार वाहन बदलना पड़ रहा था। वहीं अधिक रुपए देकर वह टैक्सी से यात्रा करने पर मजबूर थे।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News