Connect with us

उत्तराखण्ड

आज होगी धामी सरकार की कैबिनेट बैठक,अहम मुद्दों पर लगेगी मुहर

उत्तराखंड में जल्द आदर्श आचार संहिता लागू होने की संभावना है।ऐसे में धामी सरकार द्वारा जल्द से जल्द बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।इसी कड़ी में बुधवार शाम 5 बजे नए साल में धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होनी है।जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बन सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिकर्मियों के 4600 ग्रेड-पे, संविदा पीडब्लूडी इंजीनियर्स, पुलिस भर्ती में आयुसीमा छूट और प्रदेश में बढ़ते कोविड संक्रमण को लेकर कुछ नई गाइडलाइन पर विचार कर सकती है।कैबिनेट बैठक में लंबित मामलों के साथ-साथ प्रदेश में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए प्रदेश में कुछ कड़े प्रतिबंध लगाने को लेकर भी सरकार फैसला ले सकती है। दिल्ली सरकार ने दिल्ली में जहां कोरोना के मामले बढ़ने के बाद कड़े प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है वहीं उत्तराखंड में अभी तक राज्य सरकार ने केवल नाइट कर्फ्यू लगाने के बहुत ज्यादा प्रतिबंध नहीं लगाए हैं जबकि उत्तराखंड में अभी तक 8 Omicorn के मामले सामने आए हैं लेकिन कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं ऐसे में संभावना यह है कि सरकार बुधवार की कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला ले सकती हैं। चुनाव को देखते हुए भी यह बैठक खास महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News