Connect with us

उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास कुमाऊं दौरे पर,जगह जगह स्वागत

गरमपानी। प्रदेश के समाज कल्याण, लघु सूक्ष्म उद्योग, परिवहन, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री चंदन राम दास कुमाऊं दौरे पर है। कुमाऊं दौरे के दौरान शुक्रवार को उन्होंने गरमपानी मंडल में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के गरमपानी मंडल पहुंचने पर मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कबीना मंत्री का फूल मालाओं व पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया।

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने प्रदेश में बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण, परिवहन, अल्पसंख्यक कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विभाग मुझे दिए है जिनका अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जाएगा। इसी के साथ कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पलायन एक बड़ी समस्या है। पहाड़ों में कुटीर और लघु उद्योग लगाकर पलायन कम करने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को 100 दिन का रोडमैप दिया गया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंच पाये इसके लिए सक्रियता से कार्य किया जाना जरूरी है। इसमें अधिकारियों की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, महामंत्री देवेंद्र बोहरा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News