Connect with us

कुमाऊँ

कैबिनेट मंत्री चुफाल ने किया कोविड अस्पताल का निरीक्षण

बागेश्वर। कोरोना संक्रमण अब पहाड़ के जिलों, कस्बों में भी तेजी के साथ फैलने लगा है। गांव घरों तक फैल रहे संक्रमण को रोकने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री चुफाल ने किया आज यहां पहुँचकर कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया ।

इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग करे निरीक्षण के दौरान मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि कोविड चिकित्सालय एवं कोविड केयर सेंटरों में भर्ती मरीजों का उपचार बेहतर ढंग से हो तथा उन्हें सभी आवश्यक सुविधायें मुहैया करायी जाय। श्री चुफाल ने कहा कि कोविड चिकित्सालय में साफ सफाई की व्यवस्था दुरस्त रखे तथा सुबह-शाम सैनेटाईजेशन की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाय, डाॅक्टरों सहित अन्य कार्मिकों की ड्यूटी रोस्टरवार लगाते हुए संबंधित कार्मिकों द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन सतर्कता के साथ करने को कहा।
इस दौरान विधायक चंदन दास, बलवंत भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिलाधकारी विनीत कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीडी जोशी, सीएमएस डॉ. एलएस बृजवाल, डॉ. असद अब्बास, डॉ. नसीम अहमद, आदि मौजूद थे।

रिपोर्ट-दीपक मेहता, बागेश्वर

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News