Connect with us

कुमाऊँ

कोटा से आये दो हत्यारोपियों को पकड़ा

हल्द्वानी। कोटा राजस्थान से आये दो हत्यारोपियों को पुलिस ने आज सुबह एक होटल से धर दबोचा। आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार कोटा राजस्थान से आये दो हत्यारोपी सुबह छह बजे होटल में रुके थे, पीछा करते आ रही पुलिस टीम ने उन्हें गैस गोदाम तिराहे स्थिति होटल से धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि हत्यारे चार थे, और दो भागने में सफल रहे। मामले में शामिल एसओजी रुद्रपुर की टीम ने हत्यारोपियों को पकड़ने में सहयोग किया। फिलहाल घटनाक्रम की पूरी जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है। एसओजी रुद्रपुर की टीम हत्यारोपियों को पकड़कर ले गई है।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News