Connect with us

कुमाऊँ

कोरोना वारियर्स को मास्क और सैनिटाइजर देकर किया सम्मानित

टनकपुर। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी ने आर. एफ. सी. गोदाम टनकपुर में कार्य कर रहे समस्त कोरोना वारियर्स को N-95 मास्क और सैनिटाइजर देकर सम्मानित किया।

इस दौरान श्री चौधरी ने कहा कि इस विषम परिस्थिति में भी पूरे चंपावत जिले के खाद्यान्न की जिम्मेदारी उनके कंधों में है,यह लोग दिन-रात ईमानदारी से काम कर रहे हैं,इसी क्रम में मैंने इन सभी लोगों को सम्मानित किया है। मास्क वितरण और सैनिटाइजर वितरण के कार्यक्रम में के सी आर्या वरिष्ठ विपणन अधिकारी, भुवन राम पूर्ति निरीक्षक टनकपुर,भरत सिंह राणा पूर्ति निरीक्षक टनकपुर और आर.एफ.सी.गोदाम टनकपुर में कार्य कर रहे मजदूर आदि सभी लोग मौजूद रहे। मास्क वितरण और सैनिटाइजर वितरण कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अनिल चौधरी पिंकी का आभार प्रकट किया है।

रिपोर्टर:- गौरव शर्मा टनकपुर

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News