Connect with us

उत्तराखण्ड

राकेश नैनवाल बने मंडी समिति के अध्यक्ष

हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब तक के अपने कार्यकाल में जनसंपर्क अधिकारी और विशेष कार्याधिकारी की नियुक्तियों के बाद कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज धामी सरकार ने भाजपा के दो बार जिला महामंत्री रहे वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और रामनगर विधानसभा के प्रबल दावेदार राकेश नैनवाल को मंडी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसके साथ ही मान सिंह रावत को मंडी समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने इसका आदेश जारी किया हैं। बता दें कि राकेश नैनवाल लगातार भाजपा में कई दायित्वों में रह चुके हैं, हाल ही में पश्चिम बंगाल और लद्दाख में हुए चुनाव में उन्होंने कई विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाली थी। रामनगर में ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भी अहम भूमिका निभाते हुए जीत दिलाने वाले भाजपा नेता राकेश नैनवाल रामनगर विधानसभा से भी विधायकी की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बीच सरकार द्वारा उनको रामनगर मंडी समिति के अध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी दी गई है। धामी सरकार में राकेश नैनवाल की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में भी खासा जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है। क्योंकि राकेश नैनवाल संघ व भाजपा नेताओं के भी काफी करीबी माने जाते हैं।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News