Connect with us

उत्तराखण्ड

पहाड़ों में 10 नवंबर तक बारिश और बर्फबारी की संभावना

देहरादून। उत्तराखंड में धीरे धीरे सर्दी का आगाज हो रहा है। आज 7 नवंबर को राजधानी देहरादून सहित आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। प्रदेश के पहाड़ी जिलों में आज यानी सात नवंबर से लेकर दस नवंबर तक बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा।

इस बीच आठ नवंबर को एक दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इस बीच 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आठ नवंबर को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके बाद नौ और 10 नवंबर को फिर से पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। नौ नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। 10 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है जबकि 11 नवंबर को एक बार फिर से मौसम शुष्क हो सकता है। अगर बात करे देहरादून के तापमान की तो यहां का तापमान धीरे धीरे कम होता जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  आगामी गौचर मेले की रौनक में सुरक्षा से न हो कोई समझौता, फायर सर्विस ने परखी तैयारियां!
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News