Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में बदला मौसम, IMD ने जारी किया बारिश और भूस्खलन का अलर्ट, सावधान रहें

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए बारिश का अलर्ट (uttarakhand rain alert) जारी किया है. साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों के लिए भूस्खलन की आशंका जताई है.मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 25 मई को उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश होने की आशंका है. चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट है. जबकि देहरादून, पौड़ी, टिहरी और नैनीताल जिले में आकाशीय बिजली चमकने और गर्जन के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं.मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन को लेकर सतर्कता पर बरतने के निर्देश दिए हैं. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. बता दें केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है. केरल पहुंचने के बाद मानसून को उत्तराखंड में आने में लगभग 20 दिन का समय लगता है. ऐसे में जून के मध्य तक उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने की संभावना है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  कैंची धाम के पास कार खाई में गिरी एक की मौत, चार घायल।

More in Uncategorized

Trending News