Connect with us

उत्तराखण्ड

सड़क पर खड़ी कार पर अराजक तत्वों ने लगाई आग, देखिए पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले के भैसियाछाना विकास खंड के तल्ली नाली में सड़क में खड़ी कार में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। इस आग की चपेट में आने से बुलेरो मैक्स वाहन भी जल गया। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जाता है सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध दिखाई दे रहा है। पुलिस उस पहलु की भी जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार चौड़मन्या में शिक्षक बेरीनाग के रहने वाल चंदन सिंह भैसोड़ा मंगलवार को एक शादी समारोह में शामिल होने तल्लीनाली आए थे।

बताया जाता है उन्होंने अपनी स्विफ्ट डिजायर कार सड़क किनारे खड़ी की। इसके बाद वह चले गए। आज तड़के लोगों ने उनकी कार जलती हुई देखी। इस पर लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तब तक कार जल चुकी थी। आग की चपेट में आने से पीछे खड़ी बोलेरो मैक्स का अगला हिस्सा और टायर पूरी तरह से जल गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- ₹6 हजार की रिश्वत लेते फायर अधिकारी गिरफ्तार

More in उत्तराखण्ड

Trending News