Connect with us

उत्तराखण्ड

इस धाम के कर्मचारियों के लिए जारी हुआ ड्रेस कोड, देखिए पूरी खबर

अल्मोडा। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम के कर्मचारी अब एक जैसे ट्रैक शूट और टी शर्ट में दिखेंगे। धाम में मंदिर समिति ने ड्रेस कोड लागू कर दिया है। कार्मिकों की दूर से ही अलग पहचान हो सकेगी।

जागेश्वर मंदिर समिति में अब तक कार्मिकों की अलग से कोई पहचान नहीं थी। ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालु और पर्यटकों को पूछताछ आदि में दिक्कतें होती थीं। ऐसे में अब मंदिर में ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है।समिति की बैठक में भी कई बार इस मुद्दे पर मंथन हुआ। इधर, अब समिति ने मंदिर में ड्रेस कोड लागू कर दिया है।

कार्मिकों के लिए नारंगी टी शर्ट और लाल व नीले रंग का ट्रैक शूट और लोअर निर्धारित किया है। इस यूनिफार्म में ही वे अपनी ड्यूटी देंगे। इससे कार्मिकों की अलग पहचान हो सकेगी। वहीं आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी काफी हद तक सहायता मिलेगी। इससे पहले श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया था।

उत्तराखंड में मंदिरों के अंदर छोटे कपड़े पहन कर एंट्री कर पाना मुश्किल है। न सिर्फ जागेश्वर धाम बल्कि कई ऐसे प्रसिद्ध मंदिर है जहां पर ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। इससे पहले दक्ष प्रजापति मंदिर और नीलकंठ महादेव मंदिरों में ड्रेस कोड लागू हो गया था। इससे संबंधित पोस्टर भी लगा दिए गए थे। महिला हो या पुरुष अमर्यादित वस्त्रों में इन मंदिरों में प्रवेश नहीं कर पाएगा। कांवड़ मेले से पूर्व यह फैसला लिया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-यहां पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो घायल

More in उत्तराखण्ड

Trending News