Connect with us

Uncategorized

चीला मार्ग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी, वाहन कंपनी के कर्मचारी की हुई मौत

ऋषिकेश में आठ जनवरी को चीला मार्ग में हुए हादसे में घायल ने उपचार के दौरान एम्स अस्पताल में दम तोड़ दिया है। मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। बता दें वाहन के ट्रायल के दौरान ये हादसा हुआ था।

मृतकों की संख्या हुई छह
वाहन के ट्रायल के दौरान हुए हादसे में रेंजर समेत छह की मौत हो गई थी। मामले को लेकर पुलिस ने वन क्षेत्राधिकारी गौहरी रेंज राजाजी टाइगर रिजर्व राजेश चंद्र जोशी की तहरीर के आधार पर आसका व प्रवेग कंपनी के प्रबंधक और चालक अश्वनी बीजो के खिलाफ केस दर्ज किया है।

उपचार के दौरान वाहन कंपनी के कर्मचारी की मौत
जानकारी के मुताबिक मामले को लेकर थाना लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि रविवार रात उपचार के दौरान कंपनी के कर्मी अंकुश ने दम तोड़ दिया है। पोस्टमार्टम के बाद अंकुश के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है। बता दें मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।

हादसे के दौरान वाहन में 10 लोग थे सवार
बता दें हादसे के दौरान वाहन में 10 लोग सवार थे। ट्रायल के दौरान वाहन का टायर फट गया था। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गया। गाड़ी में सवार दो अफसर चीला शक्ति नहर में जा गिरे। हादसे में चीला के रेंजर शैलेश घिल्डियाल, उप वन क्षेत्राधिकार प्रमोद ध्यानी, सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान, कुलराज सिंह, वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी और अंकुश की मौत हो गई थी।

Ad
यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: मौसम का डबल अटैक! इन जिलों में बारिश का अलर्ट

More in Uncategorized

Trending News