Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने दून हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग का किया औचक निरीक्षण,मरीजों का जाना हाल

सीएम पुष्कर सिंह धामी आज दून हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। सीएम ने पहुंचकर मरीजों का भी हाल-चाल जाना।


सीएम धामी सुबह दून हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग का औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। सीएम धामी के अचानक दून हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग पहुंचने पर स्वास्थ्य कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल दिखा। सीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


सीएम धामी ने दून अस्पताल में व्यवस्थाओं के जायजे के बाद मरीजों से भी मुलाकात की। मरीजों से सीएम ने हाल-चाल जाना। इसके साथ ही अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। इसके साथ ही सीएम ने ईलाज के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में भी जाना।

Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत_कई घायल

More in उत्तराखण्ड

Trending News