Connect with us

उत्तराखण्ड

मुक्तेश्वर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों से की मुलाकात

रिपोर्टर- भुवन ठठोला

नैनीताल । उतराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को मुक्तेश्वर पहुंचे, जहां वह कुमाऊँ मंडल विकास निगम मुक्तेश्वर में पहुंचे थे। केंद्रीय विद्यालय मुक्तेश्वर के तीन नन्हे मुन्ने बच्चे मुख्यमंत्री से आकर मिले। अपने बीच मुख्यमंत्री को देख बच्चे काफी उत्साहित थे, केंद्रीय विद्यालय में कक्षा छठी की छात्रा करुणा और कक्षा तीसरी की छात्रा रुचि और कक्षा एक के छात्र शैलेश पांडे ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की । इस दौरान सीएम धामी भी बच्चों को देख काफी प्रफुल्लित हुए उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना और उनकी पढ़ाई के बारे में भी पूछा। इस दौरान बच्चे सीएम से मिलकर काफी खुश नजर आए उन्होंने सीएम धामी का ऑटोग्राफ भी लिया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: ऑपरेशन हॉटस्पॉट में अंतरराष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का SSP मंजूनाथ टीसी ने किया खुलासा, मुख्य सरगना समेत 8 गिरफ्तार
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News