Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम ने किया देवस्थानम बोर्ड भंग करने का एलान

सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के द्वारा आज एक बड़ा ऐलान किया गया है बता दे कि पुष्कर सिंह धामी ने आज चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड विधेयक को वापस लेने का बड़ा ऐलान किया। बता दें कि श्राइन बोर्ड की तर्ज पर चारधाम देवस्थानम बोर्ड बनाने का फैसला साल 2019 में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लिया था, जिसे अब धामी सरकार ने पलट दिया है। बता दें कि त्रिवेंद्र सरकार ने तीर्थ पुरोहितों के विरोध के बावजूद सरकार ने सदन से विधेयक पारित कर अधिनियम बनाया था।अब सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपनी ही पार्टी की सरकार के इस फैसले को पलट दिया है। जब त्रिवेंद्र सरकार ने चारधाम देवस्थानम बोर्ड बनाने का फैसला किया तो उन्हें चारधामों के तीर्थ पुरोहित व हकहकूकधारी आंदोलन का सामना करना पड़ा लेकिन पूर्व सीएम रावत अपने इस फैसले पर अड़े रहे। त्रिवेंद्र सरकार का मानना था कि चारधाम देवस्थानम बोर्ड बनने से बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम समेत 51 मंदिर उसके आधीन होंगे और यात्रियों के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर में विकास होगा।

Ad
यह भी पढ़ें -  डम्पर की चपेट में आने से युवती की मौत, चालक गिरफ्तार
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News