Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम धामी पहुंचे डोल आश्रम पूजा अर्चना,वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लमगड़ा ब्लॉक क्षेत्र में वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों के स्थलीय और हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम कल्याणिका डोल आश्रम भी पहुंचे और पूजा अर्चना की।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस साल आग से काफी नुकसान हुआ। बारिश होने से राहत मिली है। आने वाले साल में जंगल की आग से निपटने के लिये कार्ययोजना बनाई जायेगी। इस दौरान सीएम धामी ने कल्याणिका डोल आश्रम में श्रीयंत्र पूजन, आचार्यपीठ का शुभारंभ और कन्या पूजन किया।इस दौरान उनके साथ पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी, बाबा कल्याणिका दास, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल,विधायक मोहन सिंह महरा, डॉ. प्रमोद नैलवाल, सुभाष पांडे सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  जेनी प्रकरणः भाजपा ही बँटी ! रुचि भट्ट कांग्रेस को घेर रहीं, तो त्रिवेंद्र का राग अलग

More in उत्तराखण्ड

Trending News