Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम धामी आज दिल्ली दौरे पर,राज्य को मिल सकती है नई सौगात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नई दिल्ली के दौरे पर हैं। जानकारी के अनुसार सीएम बनने के बाद धामी का ये दूसरा दिल्ली दौरा है। वहीं इससे पहले भी उन्होंने पीएम समेत अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की थी और कई योजनाओं के बारे में हाईकमान को अवगत कराया था।

जानकारी मिली है कि आज सीएम दिल्ली में कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। साथ ही सीएम बुधवार को भी दिल्ली में रहेंगे और कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।2022 का चुनाव नजदीक है ऐसे में सीएम धामी राज्य के विकास से जुड़ी कई योजनाओं की स्वीकृति के लिए हाईकमान से अनुरोध कर रहे हैं जिन्हें स्वीकार भी गया। बीते दिन केंद्र सरकार ने उत्तराखंड की सड़कों को चकाचक करने के लिए 600 करोड़ से ज्यादा धनराशि स्वीकृत की और राज्य को सौगात दी। बता दें कि आज फिर से उत्तराखंड की जनता के लिए केंद्र से सीएम धामी कई सौगातें लेकर आ सकते हैं।अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि सीएम किन किन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News