Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने किये माँ पूर्णागिरी के दर्शन

टनकपुर। आज से हिन्दू नव वर्ष के साथ ही चैत्र नवरात्र शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर पहले दिन चंपावत जिले के टनकपुर स्थित मां पूर्णागिरी प्रसिद्ध मंदिर के दर्शन किये। इसके बाद उन्होंने प्रदेश वासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर समिति द्वारा रखे गए स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार राज्य के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने पूर्णागिरी मंदिर हेतु ठुलीगाढ़ से पूर्णागिरी मंदिर तक लिफ्ट पेयजल योजना हेतु 4 करोड रुपए स्वीकृत हो जाने की घोषणा की । उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को नंबर वन बनाए जाने पर काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को आगे ले जाने के लिए हमारी सरकार ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। पूरे रोड मैप के अनुसार कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मां पूर्णागिरी धाम भारत का प्रसिद्ध धाम है, यहां देश के कोने कोने से श्रृद्धालु आते हैं।उन्होंने कहा कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यहां श्रृद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही सीएम ने कहा संचार सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया जाएगा। इस दौरान चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी, मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी, भाजपा नेता प्रकाश तिवारी और अन्य लोग मौजूद रहे ।

यह भी पढ़ें -  मैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन की टीम विजयी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News