Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम केम्प कार्यालय टनकपुर पहुंचे मंत्री गणेश जोशी

टनकपुर । प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी चंपावत के टनकपुर पहुंचे जहां कैबिनेट मंत्री जोशी का टनकपुर में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वहीं कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सीएम कैंप कार्यालय टनकपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भेंट की। वहीं इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को भी सुना।

इस दौरान मंत्री जोशी ने कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास का पहिया लगातार बढ़ रहा है। और प्रदेश की जनता को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण का फायदा मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के समग्र विकास के लिए संकल्पित है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसानों की आय दोगुनी बढ़ाने के लिए सरकार विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं ला रही है जिसका फायदा किसान ले रहे हैं। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीप पाठक, प्रदेश महामंत्री हेमा जोशी, टनकपुर मंडल अध्यक्ष पूरन मेहरा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, मंडी अध्यक्ष रामदत्त जोशी, बनवासा मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, धूरा अमोडी, मुकेश जोशी, हरीश सहित कई लोग उपस्थित रहे।

संवादाता – विनोद पाल

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  चुनाव आयोग ने जारी किए सख्त आदेश
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News