Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम योगी करेंगे,यूपी के पर्यटन विभाग के नए होटल का लोकार्पण

हरिद्वार। उत्तराखंड के दौरे पर आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज अंतिम दिन है। और हरिद्वार में सीएम योगी यूपी के पर्यटन विभाग के नए होटल का लोकार्पण करेंगे।यूपी के सीएम योगी का तीन दिन का उत्तराखंड दौरा आज खत्म हो रहा है। दौरे के तीसरे और अंतिम दिन सीएम योगी हरिद्वार में रहेंगे। इस दौरान सीएम योगी यूपी के पर्यटन विभाग के नव निर्मित भागीरथी होटल का लोकार्पण करेंगे।यूपी के सीएम योगी की सुरक्षा में 300 से अधिक पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही पीएसी भी लगाई गई है। यूपी सरकार के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

आपको बता दें कि राज्य निर्माण से पहले हरिद्वार में यूपी पर्यटन विभाग ने अलकनंदा होटल का निर्माण कराया था लेकिन उत्तराखंड के अलग होने के बाद अब वो होटल उत्तराखंड के हिस्से में आ चुका है। इसकी जगह यूपी सरकार ने अपना नया होटल निर्माण कराया है।

यह भी पढ़ें -  मैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन की टीम विजयी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News