Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के इन दो जिलों में लागू होगी आचार संहिता , विधानसभा उपचुनाव की तारीख हुई जारी

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म हो गई है। वहीं अब दो जिलों फिर लागू होगी। राज्य के हरिद्वार और चमोली में फिर से आचार संहिता लागू होने जा रही है। चुनाव आयोग ने बदरीनाथ विधानसभा(चमोली) और मंगलौर विधानसभा(हरिद्वार) उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।बदरीनाथ के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे। जिसके बाद बदरीनाथ विधानसभा खाली हो गई थी। मंगलौर के बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी का निधन होने के बाद से यह सीट खाली है।लोकसभा चुनाव के साथ यहां उपचुनाव भी होने थे लेकिन इससे संबंधित याचिका हाईकोर्ट में लंबित होने के चलते चुनाव आयोग ने तिथि जारी नहीं की थी। अब उसका निस्तारण होने के बाद आयोग ने तिथि जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें -  श्रमिक पंजीकरण शिविर में पहुंचे सतपाल महाराज, मौके पर सुनीं जनसमस्याएं

More in उत्तराखण्ड

Trending News