Connect with us

उत्तराखण्ड

संदिग्ध परिस्थितियों मे युवक का शव मिलने से हड़कंप

रामनगर। विकास खण्ड के ग्राम पीरुमदारा से दुखद खबर आ रही है जहाँ एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

मंगलवार की सुबह ग्राम पीरुमदारा क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे एक युवक का शव बाथरूम में मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मूल रूप से बेरीनाग जिला पिथौरागढ़ निवासी 35 वर्षीय दीपक रावत एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था तथा एक अपने अन्य पार्टनर के साथ पीरुमदारा इलाके में किराए के मकान में रहता था।

उन्होंने बताया कि आज सुबह दीपक का शव बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को देने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  आगामी गौचर मेले की रौनक में सुरक्षा से न हो कोई समझौता, फायर सर्विस ने परखी तैयारियां!

More in उत्तराखण्ड

Trending News