Connect with us

उत्तराखण्ड

लीसा की फैक्ट्री में लगी आग, हड़कंप

फैक्ट्री में आग लगने की एक खबर देहरादून के डोईवाला क्षेत्र से आ रही है यहां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लालतप्पड़ इंडस्ट्री एरिया में शनिवार दोपहर एक लिसा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। जिससे फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया।सूचना के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची है। फैक्ट्री से धूआं व आग की लंबी लपटें उठ रही हैं। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई है।

फैक्ट्री तंत्र भी अपने स्तर से आग बुझाने में लगाया, लेकिन आग बेकाबू बनी हुई है।दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं। आग लगते समय कई मजदूर अंदर काम करने की सूचना है फिलहाल आग को काबू करने की कोशिश की जा रही है आग भयंकर होने से मुश्किल पैदा हो रही है। अभी इस हादसे में नुकसान और किसी के हताहत होने का पता किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  आगामी गौचर मेले की रौनक में सुरक्षा से न हो कोई समझौता, फायर सर्विस ने परखी तैयारियां!

More in उत्तराखण्ड

Trending News