Connect with us

कुमाऊँ

मां-बेटी की हुई निर्मम हत्या, हड़कंप

जसपुर। यहां पर मां-बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई। एक साथ मां-बेटी के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जसपुर कोतवाली के ग्राम भोगपुर में बडियोवाला मार्ग पर मां बेटी की हत्या हुई है। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए दोनो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल के आसपास से पुलिस सुबूत जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। जानकारी के अनुसार भोगपुर में आज सुबह बड़ियोवाला मार्ग के पास झाड़ियों में दो महिलाओं के शव मिले। दोनों शवों की पहचान जीतकौर और परमजीत कौर मां बेटी के रूप में हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News