Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस ने भाजपा के दृष्टि पत्र को बताया धोखा

कांग्रेस ने भाजपा के दृष्टि पत्र को जुमला पत्र बताया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड की जनता को जुमला पत्र थमाया है। उन्होंने कहा कि यह घोषणा पत्र नहीं, धोखा पत्र है। गौरव वल्लभ ने कहा कि भाजपा को दृष्टि दोष हो गया है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2017 के जुमले पत्र की कॉपी पेस्ट किया है। आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रदेश में नशे के कारोबार को पनपाने का काम किया है। देशभर में बेरोजगारी में मामले में उत्तराखंड नंबर वन है। उन्होंने कहा कि इस जुमले में रोजगार को लेकर कोई ठोस बात नहीं है। प्रदेश की जनता के लिए कुछ भी नहीं है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News