Connect with us

कुमाऊँ

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे मास्क व सेनिटाइजर

टनकपुर। शहर के कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी द्वारा टनकपुर क्षेत्र में कार्य कर रहे समस्त कोरोना वॉरियर्स को सैनिटाइजर एवं N95 मास्क श्री पूर्णागिरी तहसील टनकपुर के उपजिलाधिकारी हिमांशु कफल्टिया तथा एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया नायब तहसीलदार पिंकी आर्या के माध्यम से वितरित किये गये। जिसमें समस्त सफाई कर्मचारी, समस्त स्वास्थ्य विभाग, समस्त पुलिस विभाग, समस्त राजस्व विभाग आदि शामिल रहे। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी ने कहा कि इस मुश्किल समय में इन सभी विभागो के द्वारा जो कार्य किया जा रहा है। उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। श्री चौधरी पिंकी ने कहा कि प्रशासन जब भी उन्हें और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सेवा करने के लिए कहेंगा, वह हमेशा अपनी सेवा प्रशासन को देते रहेंगे।

रिपोर्टर:- गौरव शर्मा टनकपुर

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News