Connect with us

कुमाऊँ

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने वितरित किया 40 परिवारों को राशन

हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया द्वारा पूर्व ग्राम प्रधान बची सिंह बिष्ट व बबिता बिष्ट द्वारा सूचना मिलने पर गोलापार देवला मल्ला व देवला तल्ला के 40 जरुरत मंद परिवारों को राशन उपलब्ध कराया गया। पूर्व प्रधान बची सिंह व बबिता बिष्ट द्वारा लोगों को मास्क व सेनेटाईजर भी वितरित किए गए।

दीपक बल्यूटिया ने बताया कि कोरोना कर्फ़्यू के चलते आज तक हल्द्वानी के दमुआढूँगा, राजपुरा, वनभूलपुरा, शीशमहल, काठगोदाम, जज फार्म, गोलापार आदि क्षेत्रों में कुल 595 जरूरत मंद परिवारों तक राशन उपलब्ध कराया जा चुका है। वर्तमान परिस्थिति में दैनिक कार्य कर रहे लोंगों के काम बंद हो जाने की वजह से लोगों की आजीविका का संकट उपन्न हो गया है। दीपक बल्यूटिया ने कहा कि इस कठिन समय में एनजीओ, स्वयं सेवी संस्थाएँ व सामाजिक कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से बढ़ चढ़कर जनहित कार्य कर रहें हैं जो कि बधाई के पात्र हैं। दीपक बल्यूटिया ने बंदी के चलते जिन परिवारों में आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है उन परिवारों को चिन्हित कर उन्हें आर्थिक सहायता पहुँचाने की सरकार से माँग भी की है।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News