Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड दौरे पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश कार्यकारणी की हो सकती है घोषणा

 

कांग्रेस प्रभारी शैलजा

भाजपा के साथ ही उत्तराखंड कांग्रेस भी चुनावी तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा एक बार फिर उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं। दो दिन तक वो उत्तराखंड में ही रहेंगी। बताया जा रहा है दोनों दिन बैठकों का दौर जारी रहेगा।

उत्तराखंड दौरे पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की रणनीति को धार देने के लिए प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा सक्रिय नजर आ रही हैं। मई में गढ़वाल और कुमाऊं मंडल का पांच-पांच दिन का दौरा करने के बाद फिर से दो दिवसीय दौर पर वह उत्तराखंड पहुंचेंगी।

सुबह से शाम तक जारी रहेगा बैठकों का दौर

जानकारी के अनुसार देहरादून पहुंचकर प्रदेश प्रभारी कांग्रेस भवन में सबसे पहले जिला और महानगर कमेटियों के पदाधिकारियों की बैठक लेंगी। इसके बाद वे महिला, युवा कांग्रेस के अलावा अन्य संगठनों के पदाधिकारियों के साथ चुनाव रणनीति व पार्टी कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगी।

प्रदेश कार्यकारणी की हो सकती है घोषणा

शाम को पार्टी वे वरिष्ठ के नेताओं, पूर्व मंत्रियों और विधायकों के साथ एक-एक कर मिलकर चुनाव रणनीति पर फीडबैक व सुझाव लेंगी। 18 जून को दोपहर 12 बजे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुमारी शैलजा प्रदेश कार्यकारणी की भी हो घोषणा कर सकती है। प्रभारी का ये दौरा राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल मालरोड आज से 'नो हॉर्न जोन', आदेश लागू; अगले चरण में होंगे चालान

More in Uncategorized

Trending News