Connect with us

उत्तराखण्ड

नेता प्रतिपक्ष के साथ कांग्रेसियों ने सीएम आवास की तरफ की कूच,जाने से पुलिस ने रोका,बैठे धरने पर

देहरादून। गत दिवस बाजपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य पर हुये हमले को लेकर सियासत गरमा गई है।और आज रविवार को नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेसी कार्यकर्ता सीएम आवास मामले की शिकायत करने जा रहे थे,उन्होंने हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने की। लेकिन पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर हाथीबड़कला के समीप सभी को रोक लिया जिसके बाद प्रीतम सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए।

इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।बता दें कि बीते दिन बाजपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य पर कई लोगों ने जानलेवा हमला किया जिसके बाद वह थाने पहुंचे और वह धरने पर बैठ गए। इस हमले से कांग्रेसियों में रोष है और उन्होंने सीएम से हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। हमले का आरोप भाजपाइयों पर लगा है।इसी को लेकर आज कांग्रेसी। सीएम आवास जा रहे थे लेकिन तभी पुलिस ने उनको रास्ते में रोक लिया। कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए और उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें -  श्रम कार्ड के लिए मेडिकल बनवाने उमड़ी भीड़, घंटों लाइन में खड़े रहे महिलाएं और युवा
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News