Connect with us

उत्तराखण्ड

बढ़ती महंगाई के खिलाफ सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

रुद्रपुर- लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसियों का गुस्सा इस तपती गर्मी में आसमान पर पहुंच गया ।उनका गुस्सा तो सातवें आसमान पर था, लेकिन वह हाथों में गैस सिलेंडर लेकर इस भीषण गर्मी में डीडी चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे ।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप चीमा और पूर्व पार्षद दिलीप अधिकारी के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी डीडी चौक एकत्र हुए और हाथों में सिलेंडर लेकर उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।चीमा ने कहा कि लगातार पेट्रो पदार्थों के मूल्यों में वृद्धि हो रही है ।लेकिन सरकार को जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं है ।गरीब आदमी से लेकर आम आदमी तक की कमर टूट चुकी है ,लेकिन सरकार किसी की सुध नहीं ले रही ।आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी ।

अधिकारी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई लगातार बढ़ रही है जिसका खामियाजा भाजपा को भुगतना होगा। प्रदर्शन करने वालों में नंदलाल ,किशोर कुमार, उमा सरकार, सचिन मुंजाल, रतनदीप ,राकेश चौधरी ,प्रांजल गाबा ,सिद्धांत ग्रोवर ,विशाल अनेजा, मनोहर लाल ,शिवपदस जितेंद्र ,देव मंडल, संजय कुमार, रहीम, रोबिन ,आशीष, चंद्रशेखर, ललित प्रसाद शामिल थे।

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News