Connect with us

उत्तराखण्ड

चम्पावत और लोहाघाट में जल्द सुरु होगा डबल स्टोरी पार्किंग का निर्माण कार्य

चम्पावत। जिले के तीन स्थानों में मल्टीस्टोरी पार्किंग निर्माण हेतु शासन से 847.08 लाख (आठ करोड सैंतालीस लाख आठ हजार रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ ही 40 प्रतिशस्त धनराशि रुपये 338.83 लाख (तीन करोड़ अड़तीस लाख तीरासी हजार रुपये जारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत को एक मॉडल जिला बनाए जाने हेतु संकल्प लिया गया है, ताकि इसी मॉडल जिले के अनुरूप प्रदेश के अन्य जनपदों का भी विकास किया जा सके । जनपद चम्पावत मॉडल जिले की ओर निरंतर अग्रसर है। जिले में विभिन्न स्तर पर लगातार नित नए विकास कार्य हो रहे हैं।

जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने अवगत कराया कि जिले में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाए जाने हेतु विभिन्न स्थलों में पार्किग निर्माण हेतु जिला स्तर से भेजे गए प्रस्तावों पर शासन से प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जा रही है।

इसी क्रम में उत्तराखंड शासन से जनपद चम्पावत अतर्गत नगरपालिका परिषद लोहाघाट में मल्टीस्टोरी पार्किंग निर्माण हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में 48.96 लाख रुपये, पर्यटक आवासगृह लोहाघाट परिसर में मल्टीस्टोरी पार्किग निर्माण हेतु 116.44 लाख व पर्यटक आवास गृह चम्पावत में मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण हेतु 173.43 लाख रुपये, तीनों पार्किंग निर्माण हेतु कुल 338.83 लाख (तीन करोड़ अडतीस लाख तीरासी हजार) रुपये की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। शीघ्र ही कार्यदाई संस्था द्वारा निर्माण कार्य की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

रिपोर्ट – विनोद पाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News