Connect with us

कुमाऊँ

आक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य शुरू

खटीमा। उधम सिंह नगर जिले के खटीमा शहर में जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्था द्वारा नागरिक अस्पताल खटीमा में आक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य आज से शुरू हो गया है।

अस्पताल के सी.एम.एस.सुषमा नेगी के नेतृत्व व जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्था के जोनल हेड सुधीर कुमार पांडेय व टीम लीडर जीवन लाल पाटीदार की देख रेख में किया जा रहा है। यह जानकारी हमारे न्यूज पोर्टल पर्वत प्रेरणा को पहल ग्राम विकास समिति बिरिया की कोषाध्यक्ष समाज सेविका बसंती सामंत ने दी है। समाज सेविका बसंती सामंत का कहना है इस ऑक्सीजन प्लांट को जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्था के द्वारा दी गई 81,56000 की धनराशि से बनाया जा रहा है। बसंती सामंत का कहना है खटीमा के वर्तमान विधायक पुष्कर सिंह धामी ने भी इस कार्य में अपना सहयोग दिया है।

संवाददाता:- गौरव शर्मा टनकपुर

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News