Connect with us

उत्तराखण्ड

कंटेनर और डंपर की आपस में हुई जोरदार भिड़ंत,डंपर चालक की मौत

देहरादून। आज सुबह-सुबह दो वाहनों में जबरदस्त टक्कर हो गई। कन्टेनर और डम्पर की इस टक्कर में डम्पर चालक की मौत हो गई। जबकि कन्टेनर चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार सुबह लगभग पांच बजे शिमला बाईपास, भुड़पुर चांदनी चौक के पास कन्टेनर और वाहन डम्पर आपस मे टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गये।इस हादसे में कन्टेनर चालक अख्तर पुत्र यासीन, निवासी विलासपुर उत्तर प्रदेश और डम्पर चालक अरशद पुत्र दिलशाद, निवासी हसनपुर, सहसपुर देहरादून गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां उपचार के दौरान अरशद पुत्र दिलशाद की मौत हो गई। कंटेनर चालक अख्तर का वर्तमान में महंत इन्द्रेश अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को मुख्य मार्ग से हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई कार्यवाही की जा रही है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News